Pushpa 2 BO Collection Day 5: पांचवे दिन धीमी हुई 'पुष्पा 2' की कमाई की रफ्तार, इन फिल्मों को पछाड़ने में हुई फेल, जानें पहले सोमवार का कलेक्शन.....

 Pushpa 2 First Monday Box Office Collection:


अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है। वीक डेज की शुरुआत में ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। चलिए जानते हैं आखिर फिल्म ने पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।


Pushpa 2 The Rule Box Office Collection ;- 
 Day 5: सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' (Pushpa 2 The Rule) इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक रही है। इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना जैसे स्टार्स ने लीड रोल प्ले किया है। मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। वहीं, पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर इसका डंका भी खूब बजा है। 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा है। चार दिनों में ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। यही नहीं, हिंदी में सबसे तेज 200 करोड़ से ज्यादा कर वाली फिल्म का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लेकिन, पांचवे दिन इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है। वीक डेज का पहला ही दिन फिल्म के लिए कुछ खास साबित नहीं हो पाया है।
: सैकनिल्क की शुरुआत रिपोर्ट की मानें तो हर दिन के मुकाबले 'पुष्पा 2' की कमाई पांचवे दिन आधी रह गई। इसकी कमाई में पहले सोमवार को 54.56 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। इसी रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले सोमवार को 64.1 करोड़ का बिजनेस किया है। इसमें हिंदी में 46 करोड़, तेलुगु में 14 करोड़, तमिल में 3 करोड़, कन्नड़ में 0.5 करोड़ और मलयालम में 0.6 करोड़ की कमाई की है। हालांकि, अभी ये शुरुआती आंकड़े हैं, जिसमें बदलाव होने की पूरी संभावना है।
इसके साथ ही अगर 'पुष्पा 2' के अन्य दिनों के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने 164.25 करोड़ की कमाई के साथ ही खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन 93.8 करोड़, तीसरे दिन 119.25 करोड़ और चौथे दिन 141.05 करोड़ का कलेक्शन किया है।


वहीं, इसकी कुल कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने पांच दिनों में 593.1 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसमें हिंदी में 331.7 करोड़, तेलुगु में 211.7 करोड़, तमिल में 34.45 करोड़, कन्नड़ में 4.05 करोड़ और मलयालम में 11.2 करोड़ का बिजनेस किया है।

क्या 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाए 'पुष्पा 2'?

 आज की ताजा खबर की बात की जाए तो सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 880 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जबकि पहले वीकेंड पर फिल्म ने 800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा टच कर लिया था लेकिन, सोमवार की कमाई के बाद फिल्म 900 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में आई गिरावट को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले वीक डेज में इसकी कमाई में और भी गिरावट आ सकती है। ऐसे में वीक डेज में 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मारना फिल्म के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही कि दूसरे वीकेंड में एक बार फिर से इसकी कमाई उछाल देखने के लिए मिल सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले दिनों और वीकेंड में कैसा



Comments

Popular posts from this blog

Vivo Flying Camera Phone: Why Vivo's Concept of a Flying Camera Phone Could Take Mobile Photography to New Heights

12 दिसंबर को मचेगा धमाल, वनप्लस ला रहा दो धांसू स्मार्टफोन, देखें खासियत