12 दिसंबर को मचेगा धमाल, वनप्लस ला रहा दो धांसू स्मार्टफोन, देखें खासियत

 वनप्लस ने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर बताया कि OnePlus Ace 5 series को 12 दिसंबर को चीन में स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे) लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में दो मॉडल OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pr...


इस महीने OnePlus अपने दो स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। हम बात कर रहे हैं OnePlus Ace 5 series की। सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro शामिल हैं। खुद कंपनी ने इन फोन्स की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। वनप्लस ऐस 5 और ऐस 5 प्रो को इस सप्ताह कंपनी अपने घरेलू बाजार यानी चीन में लॉन्च करेगी। वनप्लस ऐस 5 में स्नैपड्रैगन जेन 3 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है, जबकि ऐस 5 प्रो में लेटेर पढ़ें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा। स्टैंडर्ड वनप्लस ऐस 5 को ग्लोबल मार्केट में वनप्लस 13R के नाम से लॉन्च किया जाएगा। चलिए एक नजर डालते हैं लॉन्च डेट और खासियत पर...



OnePlus Ace 5 सीरीज की खासियत;- 
यह भी कहा गया है कि बेस वनप्लस ऐस 5 को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से पावर मिलती है, जबकि प्रो वेरिएंट स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आएगा।


वनप्लस ऐस 5 प्रो में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 24GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज होने की संभावना है। इसमें 50-मेगापिक्सेल के मेन कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और 16-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मिलने की भी उम्मीद है। प्रो मॉडल में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की संभावना है।



Comments

Popular posts from this blog

Vivo Flying Camera Phone: Why Vivo's Concept of a Flying Camera Phone Could Take Mobile Photography to New Heights

Pushpa 2 BO Collection Day 5: पांचवे दिन धीमी हुई 'पुष्पा 2' की कमाई की रफ्तार, इन फिल्मों को पछाड़ने में हुई फेल, जानें पहले सोमवार का कलेक्शन.....